Ranji Trophy 2024: पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ खेल रही बिहार टीम का तीसरे दिन बुरा हाल रहा। कल जल्दी मैच समाप्त होने के बाद आज बिहार 89 रनों से आगे खेलना शुरू किया। लेकिन टीम पूरी तरह पत्ते की तरह बिखर गई। एक के बाद एक, चार विकेट जल्दी गिर गए। इससे 100 रन के अंदर ही बिहार की पहली पारी सीमट गई। वहीं बिहार की दूसरी पारी भी लड़खड़ा गई है। मात्र 91 रन पर छह विकेट गिर गए हैं।
बिहार अभी भी मुंबई से 60 रनों से पीछे है। ऐसे में मुंबई का पलरा भारी लग रहा है। उसके पास अभी एक पारी बची हुई है। साथ में 60 रन भी है। वहीं बिहार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि दो दिन कैसे पार किया जाए, जबिके उनके छह विकेट गिर गए हैं। अब सिर्फ बॉलर ही बचे हैं। ऐसे में मुंबई की जीत की संभावना बढ़ गई है।
इससे पहले शनिवार को दूसरे दिन खराब मौसम की वजह से खेल लेट से शुरू हुआ और समय से पहले ही रोकना पड़ा। इस मैच में मुंबई की टीम पहले बैटिंग करते हुए 251 रन बनाई। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र पांच रनों के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। फिर भूपेन लालवानी और सुवेद पारकर ने पारी को संभालते हुए 91 रनों की साझेदारी की। हालांकि यह साझेदारी टूटने के बाद एक बार फिर मुंबई की टीम लड़खड़ती दिखी और 150 रन पूरा करते-करते छह विकेट खो दी।
मुंबई की ओर से भूपेन लालवानी और सुवेद पारकर 65 और 50 रन बनाए। साथ ही शिवम दुबे और तनुष कोटियन ने 41 और 50 रनों के योगदान दिए। इसके बल पर मुंबई की टीम 251 रन ही बना सकी। वहीं बिहार के लिए वीर प्रताप सिंह ने पांच, साकिबुल गनी और हिमांशु सिंह ने दो-दो एवं आसुतोष अमन ने एक विकेट लिए।
251 रनों का पिछा करने उतरी बिहार की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र दो रन के स्कोर पर ही टीम का पहला विकट गिर गया और 70 रन पूरा होते-होते पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। शनिवार को बिहार 89 रन ही बना पाया। वहीं रविवार को खेल को आगे ले जाने उतरे बल्लेबाज भी कुछ नहीं कर पाए और मात्र 11 रन ही जोड़ पाए। इसके बाद बिहार की दूसरी पारी शुरू हुई, लेकिन टीम कुछ खास नहीं कर पाई। मात्र 91 रन पर ही छह विकेट खो दी है।